फर्रुखाबाद में तलाशी लेने पर युवकों ने किया पुलिस पर हमला, सिपाहियों को पीटकर बिल्ले नोचे

फर्रुखाबाद शहर की गिहार बस्ती लकूला में सड़क पर खड़े संदिग्ध युवक की तलाशी लेना बुधवार रात सिपाहियों को भारी पड़ गया। युवक व उसके साथियों ने सिपाहियों की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोच लिए। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई और जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बाद में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर कोतवाली की कादरीगेट चौकी पर तैनात सिपाही राजकुमार व विश्वेंद्र प्रताप ङ्क्षसह देर रात चीता मोबाइल की ड्यूटी पर बाइक से गिहार बस्ती लकूला पहुंचे। मोहल्ले का ही निवासी बुधपाल गिहार सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ा था। सिपाहियों ने उसे टोका तो बुधपाल ने कहा कि फोर्स में तैनात है। सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली, इसी पर वह उलझ गया और फोन कर अपने साथियों को बुलाकर सिपाहियों से मारपीट कर दी, वर्दी फाड़कर बिल्ले नोच लिए। बस्ती की महिलाएं व अन्य लोग भी एकत्र हो गए। कुछ देर बाद थाने से फोर्स पहुंचा।

बस्ती की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपित बुधपाल, गजेंद्र सिंह व धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया। सिपाहियों का भी लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *