करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

उन्नाव जिले में हिलौली पावर हाउस में तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसको लेकर गुस्साए परिजनों ने हिलौली चौराहा पर जाम लगा दिया। गुस्साए परिजन पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही और यातायात बहाल कराने की कोशिश कर रही है।

बिना जानकारी लाइन चालू की गई

मौरावां थाना क्षेत्र के शिवनाथ खेड़ा मजरे चकसरैया निवासी अजय उर्फ टीटू संविदा पर लाइनमैन का कार्य करता था। पोल पर हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए उसने हिलौली पावर हाउस से शट डाउन लिया था। बगैर जानकारी के लाइन चालू कर दी गई, जिसकी चपेट में आकर टीटू की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *