परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप
एंकर-घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे क्षत-विक्षत अवस्था मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने गाँव के ही शराब सेल्समैन पर युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए सेल्समैन की तलाश में जुटी हुई है।
वीओ-मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद गांव निवासी अर्चना गुरुवार देर रात घर के बाहर सोते रही थी तब से अचानक गायब हो गई, परिजनों द्वारा पुत्री की खोजबीन की गई खेत की ओर जा रहे हैं कुछ ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी परिजनों ने बताया कि सूचना मिली थी किसी युवती का शव रेलवे ट्रैक में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देखा गया है।,परिजनों ने पहुँच कर शव की शिनाख्त अर्चना के रूप में की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

