पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, पीड़ित पक्ष न्याय की लगा रहा गुहार

कानपुर

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप, पीड़ित पक्ष न्याय की लगा रहा गुहार

एक ओर जहां कानपुर पुलिस कमिश्नरेट अपने एक वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहा है वही एक परिवार ऐसा भी है जो न्याय के लिए दर दर भटक रहा है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलवानपुरवा का है, जहाँ बीती 23 मार्च को मिथुन नाम के युवक को करीब दस लोगो ने बेरहमी से पीट दिया, जिसके बाद पीड़ित अब अस्पताल में मौत से जंग लड रहा है।
जानकारी के मुताबिक पहलवानपुरवा निवासी मिथुन सफाई कर्मचारी है। बीती 23 मार्च को वो अपनी ड्यूटी जा रहा था तभी पहलवानपुरवा निवासी दबंग प्रवत्ति के देवा, शिवम उर्फ घण्टी , आकाश और करण ने अपने दस साथियों के साथ मिलकर आजाद नगर में हमला कर मरणासन्न कर दिया। दबंगो ने बीच सड़क पर पीड़ित को जमकर पीटा जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। वहीं पीड़ित के भाई रवींद्र ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस उनकी कोई भी सुनवाई नही कर रही है। उन लोगों पर आरोपी पक्ष लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। रवींद्र ने बताया कि पुलिस को लगातार फोन किया जा रहा है लेकिन पुलिस को भी कार्यवाही नही कर रही है। सभी आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उधर उनका भाई मिथुन अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *