अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में शपथ

कानपुर नगर, दिनांक 25 मार्च, 2022 (सू0वि0)
आज उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री बृजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों व राज्य मंत्रियों ने लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में शपथ ली। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ,माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। साथ ही अन्य राज्यों के भी मा0 मुख्यमंत्री उपस्थित रहे|
उक्त शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर में आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री दयानंद प्रसाद एवं अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याo श्री सतेन्द्र कुमार के साथ संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण सभी ब्लाकों, नगर पालिकाओ व नगर पंचायतों में भी कराया गया। जिसे भारी संख्या में लोगों ने देखा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *