मुर्गी फार्म में काम कर रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

कानपुर बर्रा थाना अंतर्गत गुजैनी चौकी क्षेत्र में स्थित कंचनपुर मौजा मदनपुर में बने मुर्गी फार्म में फार्म की देखरेख कर रहे 50 वर्षीय मजदूर लक्ष्मण की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई l

जानकारी करने पर पता चला कि लक्ष्मण मूल रूप से औरंगाबाद मंगलपुर कानपुर देहात के रहने वाले थे जोकि 4 महीने पहले ही अपने पूरे परिवार पत्नी उषा देवी 5 बच्चों, दमाद और नाती पोते संग यहां पर आए थे और यहां रह कर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवालय निवासी अमित कटिहार के मुर्गी फार्म में देखरेख का काम करते थे आज दोपहर काम करते समय लक्ष्मण मुर्गी फार्म में लगे कूलर मे पानी देखने के लिए गए जिस दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया और वह उसमें चिपक गए और चटपटा कर चिल्लाने लगे इससे पहले कि कोई उन्हें बचा पाता की उनकी करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी जहां परिजनों ने शव को ले जाने नहीं दिया और वही रख कर घर के मुखिया के मर जाने के बाद बच्चों की परवरिश कौन करेगा कह कर हंगामा कर दिया जिसके बाद मुर्गी फार्म मालिक अमित कटियार ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए 500000 रुपए देने का आश्वासन दिया जिस पर काफी समझाने के बाद परिजनों ने मालिक की बात स्वीकार कर समझौता किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *