रसूलाबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत चिताजनक देखते हुए सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के सुनासी गांव निवासी राम प्रकाश की 40 वर्षीय पत्नी सरिता संग गुरुवार की रात बिल्हौर से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तिस्ती के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण उछल कर दूर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस सीएचसी ले गई वहां से इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार विकास नगर निवासी 48 वर्ष साबिर, केशव नगर निवासी 25 वर्षीय रामू, दया निवासी 25 वर्षीय अंकित सिंह, चौबेनिवादा निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार भी बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। उधर कानपुर के चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय राम दुलारे व शहबाजपुर निवासी 22 वर्षीय बंटू की की बाइकें चाचे गांव के पास आमने-सामने टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गई, वहां डाक्टर ने इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। उधर तुलसी नगर निवासी रतन का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू कानपुर रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा जाने के कारण घायल हो गया।
