पुखरायां । अकोढ़ी विधुत उपकेन्द्र के सिथरा रामपुर गांव में शनिवार रात को विधुत तार टूट कर गिरने से बारात में भगदड़ मच गई , वही एक महिला तार की चपेट में आने से झुलस गई आनन फानन में विधुत सप्लाई बन्द कराई गई , महिला को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया , ग्रामीणों का आक्रोश है नलकूप की लाइन गांव के अन्दर से होकर गई हुई है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव में शनिवार रात को महिपाल की बेटी की बारात आई हुई थी दुवारचर के बाद पण्डाल के नीचे महिलाएं खाना खा रही थी पण्डाल के ऊपर से विधुत लाइन निकली हुई थी उसी समय अचानक विधुत तार टूट कर नीचे गिर गया । जिसमें एक महिला अपने मायके आई हुई थी सिकन्दरा थाना क्षेत्र के साखिन के डेरा की रहने वाली सुनील की पत्नी अनिता तार की चपेट में आने से झुलस गई , आनन फानन में विधुत सप्लाई बन्द कराई गई , महिला को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डा प्रीती ने उपचार किया , हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया , इस समय महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है इस घटना से ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है । जो गांव के अन्दर से 11 हजार लाइन निकली हुई हैं उसको गांव से बहार की जाए।
2021-07-04
