आज दिनांक 27/03/2022 हिन्द मजदूर सभा कानपुर मंडल के कार्य समिति की आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष माननीय तारणी कुमार पासवान जी के अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय 193/सी ब्लाक श्याम नगर कानपुर में सम्पन्न हुई। सबसे पहले महासचिव योगेश ठाकुर ने सभी पदाधिकारीयो व सदस्यो का स्वागत करते हुए कहा कि देश के मजदूरों की दशा दिन पर दिन खराब होती जा रही हैं कारण कि सरकार मजदूरो के मिली हुए अधिकारों के ऊपर कुठाराघात कर रही है। सरकार चार श्रम संहिता व रक्षा अधिनियम लाकर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने की प्रकिया कर रही हैं। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान रेलवे, बैंक, बीमा रक्षा आदि की निजीकरण करते जा रही हैं इसे अविलम्ब रोका जाना चाहिए इसके उपरान्त हिन्द मजदूर सभा के मंडल अध्यक्ष व खाघ निगम के राष्ट्रीय महासचिव तारणी कुमार पासवान ने अपने संबोधन मे कहा कि देश के अद्दोगिक सम्पत्ति को केंद्र सरकार कारपोरेट घरानो को बेच रही हैं जिससे देश के मेहनतकश मजदूरों का शोषण हो रहा अतः श्रम कानून को सरकार वापस ले तथा ठेकेदारी प्रथा को बन्द करे इसके साथ दो दिवसीय देशव्यापी अद्दोगिक हड़ताल 28 व 29 अप्रैल 2022 को हिंद मजदूर सभा से संबंध कर्मचारी संघ जहाँ भी हो अपने स्तर से सफल बनाने का प्रयास करे।
इस बैठक में कुलदीप सक्सेना, रमाशंकर, मीनाक्षी सिंह, कैलाश पासवान, राजकुमार, मो़ नजीर, शियाराम, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
2022-03-27
