पहली अप्रैल से महंगा हो रहा हाईवे का सफर, कहां कितना बढ़ रहा टोल टैक्स

कानपुर हाईवे पर एक अप्रैल से अब पहले से महंगे सफर के लिए तैयार रहिए। 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स की बढ़ी हुईं नई दरें लागू हो जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) से औरैया के अनंतराम और उन्नाव के नवाब गंज, कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची आ गई है। दूसरी ओर, कानपुर- प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी और कटोघन टोल प्लाजा पर टोल नहीं बढ़ेगा। टोल वृद्धि को सिक्स लेन के चल रहे निर्माण के चलते रोक दिया गया है।

अनंतराम टोल प्लाजा और नवाबगंज टोल प्लाजा पर एक तरफ की यात्रा के लिए अलग- अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए 10 से 60 रुपये तक दरें बढ़ाई गई हैं।

कानपुर देहात के बारा टोल पर 15 से 95 रुपये दरें बढ़ेंगी। एनएचएआइ कानपुर इकाई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि बारा टोल और जालौन के आटा टोल के बीच दूरी 62 किलोमीटर है।

मासिक पास के शुल्क में भी वृद्धि :

टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के चार पहिया व्यक्तिगत वाहन के लिए मासिक पास अब 285 की 315 रुपये होगा। ये रेट सिर्फ फास्टैग से शुल्क भरने वाले वाहनों के लिए हैं।

-टोल की सभी सुविधाएं पूर्व की तरह रहेंगी, कोई भी परिवर्तन किया जा रहा है। नियमत: जो दरें बढ़ाई जाती हैं वही भारत सरकार के निर्देश पर बढ़ाई गई हैं।

-एनएन गिरी, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ लखनऊ इकाई

वाहन- नवाबगंज टोल- अनंतराम टोल- बारा टोल

कार/जीप/हल्के वाहन- 90- 100-165

24 घंटे में वापसी पर- 130-150- 250

हल्के वाणिज्यिक/लगेज वाहन/मिनी बस- 140-160- 260

24 घंटे में वापसी पर- 215- 240- 390

बस/ट्रक- 295- 340- 530

24 घंटे में वापसी पर- 445- 505- 795

थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहन- 325- 370- 580

24 घंटे में वापसी पर- 485- 555- 865

फोर से सिक्स एक्सल वाहन- 465- 530- 815

24 घंटे में वापसी पर- 700- 795- 1220

सेवेन एक्सल या अधिक ओवरसाइज- 565- 645- 1030

24 घंटे में वापसी पर- 850- 965- 1545

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *