कानपुर योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला

कानपुर योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला रविवार को अपने पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ कानपुर पहुंचीं। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार कानपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपाइयों ने उन्नाव से लेकर कानपुर तक कई स्थानों पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया। कानपुर पहुंचने पर प्रतिभा शुक्ला स्वागत से गदगद प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हम प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हम पति-पत्नी आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम समाज के हर तबके और हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करेंगे। हम अन्याय के खिलाफ हमेश आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *