कर्मचारी संयुक्त संघ का होली मिलन का कार्यक्रम

मोतीझील स्थित म्यूजिकल फाउंटेन में नगर निगम-केडीए संघर्षशील कर्मचारी संयुक्त संघ का होली मिलन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम कानपुर विकास प्राधिकरण जल निगम सभी विभागों के कर्मचारियों ने होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में आगंतुकों का चंदन लगाकर एवं गले में अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया।
अधिकारियों ने नगर निगम व केडीए के कर्मचारियों को संबोधित किया और आपस में एक दूसरे से मिलजुल कर रहने की बात कही। इस तरह के कार्यक्रमों से सभी के अंदर प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में केडीए वीसी अरविंद सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कर्मचारियों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया। उन्होंने भी सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान धीरज, रमाकांत, किशन सदस्य एससी एसटी आयोग सुदर्शन संजय राकेश मनोज रक्सेल बचाऊ सिंह बृजभान जगदीश श्यामू कठेरिया लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *