कानपुर में बेखौफ लुटेरों ने तमंचे के बल पर युवक से लूटे 3.35 लाख रूपये, फरार

कानपुर में कैंट के पनचक्की चौराहे के पास बेखौफ लुटेरों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से 3.35 लाख रुपये लूटे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौकें पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद आरोपितों की तलाश में जुटी।

उन्नाव के शुक्लागंज मिश्रा कालोनी निवासी हर नारायण त्रिपाठी के शराब के ठेके है। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह ठेके से करीब 3.35 लाख रुपये कलेक्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पनचक्की चौराहे के पास सामने से आ रहे एक युवक ने उन्हें धक्का देकर बाइक समेत गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते एक दूसरे युवक ने उनके पास आकर तमंचा लगा दिया। जिसके बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर उनका रुपये से भरा बैंग छीन लिया।

इस बीच उन्होंने देखा के आरोपितों को एक साथी कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बाइक में बैठकर झाड़ी बाबा तिराहा की ओर भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी होते ही एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक और कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने मौकें पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। पुलिस को पूछतांछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि बैंग में 3.35 लाख रुपये के साथ जरूरी कागजात भी थे। थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *