बिल्हौर रजबहे में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खरपतपुर- अलियापुर रजबहे में आराजी ईसेपुर गांव के पास रविवार सुबह शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

शनिवार सुबह बछना गांव के पास खरपतपुर-अलियापुर रजबहे में युवक का शव उतराता देख ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आराजी ईसेपुर गांव के पास ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। मृतक नीले रंग की शर्ट और गले में हल्दी की माला पहने था। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर युवक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

एसएसआई विमल बैगा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष और शव आठ दस घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। गले में हल्दी की माला मिलने के चलते युवक के बीमार होने की आशंका प्रतीत हो रही है। मृतक पैंट नही पहने है और शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। हो सकता है कि शौच के दौरान युवक रजबहे में गिरकर डूब गया हो। आस-पास के गांव में सूचना भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *