देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगमन कानपुर में

कानपुर : आज चकेरी के श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ यहाँ राजनाथ सिंह अपने गुरु दृष्टा हरिदास महाराज का आशीर्वाद लेने ठीक 11:45 पर पहुँच गए, जिसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ हरिहर घाम में मौजूद सभी का हाँथ जोड़कर अभिवादन किया ।

राजनाथ के आगमन से पूर्व आसपास के लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया जिसकी वजह सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नज़र आई ।

इस पूरे प्रोटोकॉल के दौरान कई भाजपा नेताओं को उनसे मिलने नही दिया गया जिसके बाद कार्यकर्ताओ का मनोबल न टूटे इस वजह से लौटते वक्त तय समय 12:30 से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 20 मिनट अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर रुके, जिससे कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ा ।

मीडिया से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म जाती के आधार पर राजनीति नही की है वही धर्म परिवर्तन के मामले में उन्होंने ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है कानून के दायरे में जो आएगा वो कोई बक्सा नही जाएगा चाहे वो कोसी धर्म ये मजहब का हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *