पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम

बेखौफ अपराधियों का खुल्ला अपराध, अपराधी खुलेआम एक के बाद एक गोली कांड को दे रहे अंजाम, पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम

मुफ्त में धूम्रपान करने आए युवक को सामान ना देना दुकानदार को पड़ा महंगा

दुकानदार का हजारों का हुआ नुकसान व साथ ही बाल-बाल बची जान

कानपुर– बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 2 मनोहर बिहार में रहने वाले आशुतोष सिंह उर्फ वकील की परचून की दुकान है जिसमे बीते रविवार को रात उनकी दुकान में सामान लेने आए युवक ने उन पर गोली चला दी।
दुकानदार आशुतोष से पूछने पर उन्होंने बताया की मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मेरी दुकान से धूम्रपान का सामान लिया गया सामान लेने के बाद दुकान में बैठे मेरे 12 वर्षीय बेटे लक्की ने सामान देने के बाद जब उनसे पैसा मांगा तो नशे में धुत युवक ने उसे गाली देकर दो तमाचे मार दिए जिसे देख मैं उसके पास गया और उसके द्वारा की गई हरकत का विरोध किया तो उसने मेरे साथ भी गाली गलौज कर मारपीट कर दी और अपने साथ में लाएं साथियों संग मिलकर उत्पात मचा दिया और मेरी दुकान का सारा सामान तोड़ कर सामान उठाकर दुकान से बाहर फेंक दिया जिसके बाद दुकानदार द्वारा पुलिस बुलाने की बात कहने पर युवक ने उस पर अवैध तमंचे से दो फायर कर दिए अंधेरा होने की वजह से दुकानदार गोलियों से बच गया और गोलियां उसके बगल से निकल गई गोली की आवाज सुनकर जब मोहल्ले के लोग बाहर आए तो उपद्रीयो ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।जिसके बाद दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची भारी मात्रा में पुलिस जहां उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की जहां पुलिस को दुकान का टूटा फूटा व बिखरा सामान मिला और मौके पर जमीन पर पड़े कारतूस के दो खाली खोखे मिले।
अभी हाल ही में 26 मार्च 2022 दिन शनिवार को चमनगंज थाना क्षेत्र में युसूफ नाम के व्यक्ति पर गोली मार कर गोली कांड की घटना को अंजाम दिया गया और 2 मार्च 2022 को गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में ऑटोमोबाइल व्यापारी के साथ चैन लूट के बाद लुटेरों ने गोली कांड की घटना को अंजाम दिया जिसमें जानकारी के अनुसार कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दूसरा लुटेरा पुलिस द्वारा पकड़ा नही गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *