कानपुर। बीती 23 मार्च को सोनू उर्फ रेहान की हत्या लेनदेन के विवाद को लेकर हुई थी। थाना सीसामऊ पुलिस ने हत्या करने वाले चारों नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।

शराब मिल हाता निवासी सोनू उर्फ रेहान अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। वहीं रास्ते में पूर्व के लेनदेन को लेकर आपस मे कुछ विवाद हो गया। इस पर नए गंगा पुल के नीचे उसे दोस्तों ने धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मुकदमें में वांछित चारों अभियुक्तों को गेट नं0 03 रेलवे क्रासिंग थाना सीसामऊ से सुबह 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की पहचान अंकित सिंह पुत्र रज्जन उर्फ राजेन्द्र सिंह नि0 जे0के0 काटन मिल का हाता थाना सीसामऊ, आशीष गुप्ता पुत्र स्व0 महेशचन्द्र गुप्ता नि0 शक्कर मिल थाना सीसामऊ, कल्लू उर्फ विशाल राठौर पुत्र सुरेश राठौर नि0 शक्कर मिल थाना सीसामऊ, सतीश गौतम पुत्र विजय गौतम नि0 गेट नं0 3 थाना सीसामऊ को गिरफतार किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में सूर्यबली पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, व0उ0नि0 विनोद कुमार कुशवाहा, उ0नि0 शिव प्रताप सिंह, हे0का0 सुनील कुमार,का0 अनिल कुमार शामिल रहे।
