पुलिस ने दिल्ली से की तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

सात राज्यों में मिलावटी शराब की सप्लाई, कानपुर आउटर पुलिस ने दिल्ली से की तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
Mon, 28 Mar 2022
ब्रांडेड शराब कंपनी के डुप्लीकेट ढक्कन व बार कोड लगाकर मिलावटी शराब (अंग्रेजी व देसी) को असली बनाकर बेचने वाले तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। कानपुर समेत देश के सात राज्यों में ये लोग मिलावटी शराब की सप्लाई करते थे।

आउटर पुलिस ने दिल्ली में डुप्ली केट ढक्कन व फर्जी बार कोड बनाने की फैक्टरी का भंडा फोड़ कर सोमवार को मामले का खुलासा किया है। महाराजपुर पुलिस ने तीन दिन पहले फतेहपुर निवासी राजीव कुमार गुप्ता को पकड़ा था। उसके पास से 25 हजार ढक्कन व बार कोड बरामद हुए थे।

राजीव से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वीरेंद्र कुमार, मुकेश मित्तल व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। आईजी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वीरेंद्र व मुकेश ढक्कन, बार कोड बनाने की फैक्टरी लगाए थे। फैक्टरी सील कर माल जब्त कर लिया गया है।

शराब कारोबारी भी रडार पर
ढक्कन व बार कोड की सप्लाई यूपी के कानपुर, हमीरपुर, गोरखपुर, वाराणसी, फतेहपुर के अलावा पुडुचेरी, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि के शहरों में की जाती है। जिस तरह से यह पूरा खेल चल रहा है, उसमें शराब कारोबारियों की भी मिलीभगत की आशंका है। ऐसे में शहर के भी कई शराब कारोबारी रडार पर हैं।

इनकी हुई है गिरफ्तार

– वीरेंद्र कुमार, पंजाबी बस्ती घाटी रोड, दिल्ली

– मुकेश मित्तल, शालीमार बाग, दिल्ली

– अशोक कुमार, शास्त्री नगर नगर, दिल्ली

बरामदगी:

दस लाख ढक्कन व बार कोड, 40 बोरी ढक्कन के वासर, 16 मशीनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *