इटावा में सड़क हादसा: खड़ी बस में जा घुसी बाइक, छात्र की मौत, साथी घायल

इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल रोड पर सैय्यद बाबा माजार के पास एक बाइक खड़ी बस में जा घुसी। जिससे कक्षा 9 के एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं छात्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमलतास पैलेस पंजाबी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय कृष्णा सेंगर पुत्र राजेंद्र सेंगर अपने दोस्त विजय नगर चौराहा निवासी 16 वर्षीय मौसम सिंह पुत्र सुमित नारायण दौहरे सोमवार सुबह 6 बजे बाइक से घूमने गए थे।

वहां से लौटते समय जेल रोड सैय्यद बाबा माजार के पास बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से घुस गई। जिससे बाइक चला रहे मौसम सिंह और कृष्णा सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों कों जिला अस्पताल भिजवाया। जहां मौसम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने कृष्णा की हालात भी गंभीर बताई है। दोनों छात्र जीआईसी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र हैं। मृतक की मां सुमन देवी हाथरस सादाबाद नगला चितल में सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक एकलौता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *