नर्वल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली के पास एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लिया गया है छानबीन चल रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है युवक छोटू अपने मामा रामस्वरूप कोरी के साथ रोशन पुरवा गांव में रहता था उम्र लगभग 25 वर्ष है।
हत्या क्यों की गई है कारण अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस जांच में जुटी है फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है।
2022-03-29
