चकेरी में “न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग” का निर्माण उ0प्र0 सरकार की प्राथमिकता है

विभिन्न कारणों जैसे रक्षा मंत्रालय पर लम्बित एनओसी , कोविड लॉक डाउन, विक्रेता और आपूर्तिकर्ता इत्यादि मुद्दों के कारण इसके निर्माण कार्य में देरी हो रही थी।

जमीनी स्थिति का आकलन करने और लंबित मुद्दों को हल करने एवं नए टर्मिनल भवन को समय पर कार्यात्मक बनाने के लिए, आयुक्त कानपुर ने आज प्रशासनिक अधिकारियों, निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों के साथ चकेरी में कार्य स्थल का दौरा किया।

इस दौरान जिलाधिकारी कानपुर नगर, नगर आयुक्त, सचिव केडीए, निदेशक एएआई, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, जीएम (सिविल) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जीएम राजकीय निर्माण निगम (आरएनएन) और अन्य अधिकारीगण बैठक और साइट भ्रमण मे उपस्थित रहे।

आयुक्त द्वारा दी गयी टिप्पणियों एवं महत्वपूर्ण निर्देश निम्न हैं:-

नए टर्मिनल भवन की इस ₹120 करोड़ की परियोजना में एक बार में 300 यात्रियों (150 बोर्डिंग और 150 डी-बोर्डिंग) को सुविधा उपलब्ध कराने की क्षमता होगी, जिसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर 600 यात्रियों तक बढ़ाया जा सकता है।

इस टर्मिनल में अब तक एक बार में 3 उड़ानों के लिए पार्किंग/टैक्सी क्षेत्र है। जरूरत पड़ने पर भविष्य में एक बार में 8 उड़ानों तक के लिए पार्किंग/टैक्सी क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है।

1) यह एक अच्छी खबर है कि कल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से दो लंबित अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त हो गए हैं।
उसके के लिए हम सभी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते है।

एक एनओसी टैक्सी-रनवे लिंक के लिए है और दूसरी एनओसी 11 केवी बिजली केबल बिछाने के लिए है। ये दोनों काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगे।

2) महाप्रबंधक (सिविल) एएआई ने आयुक्त को बताया कि आज की तारीख में कार्य की भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत है तथा कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

3) एएआई के अनुसार, परियोजना को पूरा करने का अंतिम समय जून 2022 के लिए निर्धारित किया गया है।

लेकिन राजकीय निर्माण निगम (कार्य एजेंसी) ने कहा कि चूंकि अभी हाल ही में रक्षा मंत्रालय से एनओसी प्राप्त हुई है, इसलिए टैक्सी-रनवे लिंक और केबल बिछाने का काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा और इस काम को पूरा होने में 4 से 5 महीनों का समय लगेगा।

3) प्रयागराज रोड से न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग तक 2.71 किलोमीटर “4 लेन रोड” का निर्माण कार्य चल रहा है और जुलाई 2022 के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।

इसी प्रकार न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल भवन में पुलिया का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा किया जाता है और जून 2022 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

4) चूंकि काम में देरी के लिए राजकीय निर्माण निगम को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है, जिस पर जीएम आरएनएन ने 15 अगस्त 2022 तक समय बढ़ाने का लिखित अनुरोध किया है।

वर्तमान परिस्थितियों और मुद्दों को देखते हुए, जल्द से जल्द नए हवाई अड्डे के भवन के सभी कार्यों (सिविल कार्य, विद्युत कार्य, यांत्रिक कार्य, साइट विकास कार्य, भूमि स्केलिंग कार्य, टैक्सी रनवे लिंक कार्य, केबल बिछाने का कार्य) को पूरा करने के लिए अब 15 अगस्त 2022 का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है।

उक्त अवधि में कार्य पूर्ण न होने के स्थिति में आयुक्त द्वारा महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी आरएनएन को ब्लैक लिस्टिेड किये जाने के लिए संस्तुति शासन को प्रेषित की जायेगी।

पूछा जाने पर, जीएम (सिविल) और जीएम (ई एंड एम) ने आयुक्त को बताया कि हवाईअड्डा प्राधिकरण के पास वर्तमान में कोई लंबित बिल या बकाया नहीं है। अब तक सभी बिलों का भुगतान किया जा चुका है और अब बिल जमा करने के 2 से 3 सप्ताह के भीतर नियमित भुगतान प्राप्त हो जाता है।

5) इस बीच, आयुक्त ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को टर्मिनल बिल्डिंग को समय पर पूरी तरह कार्यात्मक बनाने के लिए एएआई द्वारा अपने स्तर पर किए जाने वाले आवश्यक सभी समानांतर कार्यों को करने के लिए कहा।

अब आयुक्त द्वारा साइट का अगला दौरा और साइट समीक्षा जून 2022 के प्रथम सप्ताह में की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *