मोबाइल लूट की कई वारदातें कर चुके लुटेरे को दबोच लिया

कानपुर: नौबस्ता थाना पुलिस द्वारा मोबाइल लूट की कई वारदातें कर चुके लुटेरे को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान मंगला विहार चकेरी निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को अमन के पास लूटे हुए पांच मोबाइल बरामद किए हैं। नौबस्ता के दासू कुंआ से पुलिस के हत्थे चढ़े अमन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त विजय सिंह परिहार निवासी झांसी तथा अंशू निवासी नौबस्ता के साथ मोबाइल लूट करता था। तीनों मोबाइल छीनकर उसे बेच देते थे और उस पैसे से मौज मस्ती करते थे। नौबस्ता पुलिस ने मार्च माह में अंशू को जेल भेज दिया था जबकि पुलिस विजय की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *