कानपुर स्मार्ट के साथ साइट का भ्रमण किया गया

सिविल लाइन्स स्थित रिवर साइट पावर हाउस, जो केस्कों की सम्पत्ति है, में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत टावर लाइटिंग के तहत टावरों में लाइटिंग के कार्य के साथ-साथ आम जनमानस के उपयोगार्थ विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण संदेश भी इस परियोजना के माध्यम से प्रसारित किये जा सकेंगे।

इस सम्पत्ति में केस्को के 3 टावर स्थित है, जिनमे 100 मीटर लम्बाई के 2 स्टील टावर व 80 मीटर लम्बाई का 1 ईंट का है।

इस परियोजना के तहत 1 स्टील टावर व 1 ब्रिक (ईंट) टावर को चिन्हित किया गया है। प्रस्तावित परियोजना के अनुसार इसमें 50मी×20मी के क्षेत्र में इन टावरों में लाइटिंग की जायेगी। यहां आगंतुकों के लिए सेल्फी प्वांइट के साथ ही उनके बैठने व पीने के लिए पानी व ट्वायलेट की सुविधा भी होगी।

उपरोक्त टावरों पर लाइटिंग कार्य के साथ इनसे विशेष संदेश भी प्रसारित किये जा सकेंगे, जो लगभग 3 से 4 किमी0 के क्षेत्र में आसानी से परिलक्षित होगा।

इन बन्द पड़े टावर्स में लाइटिंग कर इसका सुन्दरीकरण हो जाने से इसका बेहतर उपयोग हो सकेगा।

आज आयुक्त कानपुर, प्रबन्ध निदेशक (केस्कों), नगर आयुक्त/सी0ई0ओ0 कानपुर स्मार्ट के साथ साइट का भ्रमण किया गया।

आगामी 2 से 3 दिनों में साइट प्लान तैयार कर केस्कों की सहमति के उपरान्त इस कार्य को आगामी माह में टेकअप करने हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *