पेट्रोल, डीजल,वगैस के बढ़े दाम वापस ले सरकार

पेट्रोल, डीजल,वगैस के बढ़े दाम वापस ले सरकार आप ‌कानपुर आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष कवर दीप सिंह चिंटू फौजी, गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि पर एतराज़ दज कराते अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की और सरकार से तत्काल दाम वापस लेने की मांग की,उक्त दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे चुनाव के बाद ही जनता के बीच आ गये, भाजपा ने होली में मुफ्त गैस सिलेंडर को देने की घोषणा पर कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों ,मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायिओ के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। उन्होंने भाजपा को भारतीय झूठी पार्टी करार देते हुए कहा कि चुनाव में जीतने के बाद ही तुरन्त बाद ही जनता के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *