पुखरायां । बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में एक सप्ताह से लापता युवक गांव के बाहर एक कुए में पड़ा हुआ मिला ,जिसको ग्रामीणो ने सुरक्षित बाहर निकल लिया , उपनिरीक्षक ब्रज किशोर पहुचकर जानकारी किय ।
बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव के दीपक शर्मा की पत्नी अंजना देवी ने बताया कि उनके पति 27 जून को घर से बिना बताए कही चले गए थे , काफी खोजबीन करने के बाद कही पता नही चला , तो बरौर थाने में प्रथनापत्र देर कर 3 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी , सोमवार को गांव के सुनील कुमार अपने खेतों में धान की रोपाई करते समय पास के कुएं से किसी कि चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी , पास जाकर देखा उसके पति थे , जिसकी सूचना देने के बाद वह गांव के बीरू , धर्मेन्द्र , लाली कटियार , सरमन को लिवाकर चारपाई डालकर उसको बहार निकला गया , बताया कि उसके ससुर रमेशचन्द , सास सुशीला देवी , देवर अमित कुमार व ऋषि कानपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। गांव में पति और पत्नी ही रहते हैं, दो महीने से पति का मानसिक संतुलन ठीक नही है , आर्थिक तंगी के कारण और भी परेशान हैं , सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ब्रज किशोर मौके पर पहुचकर जानकारी की बताया कि हालत ठीक है । मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है ।
2021-07-05
