आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी, कल पनकी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी, जिसमें रेलवे लाइन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले गार्डर, सरिया, एंगल आदि को पांडु नदी में फेंक करके और रात में जेसीबी और डंपर के द्वारा उसको निकाल कर चोरी करने के मामले पर, उक्त स्थल पर गये ।
विधायक ने मौके वारदात स्थल- पनकी भाऊपुर चौथी रेलवे लाइन स्थल पर जाकर, पांडव नदी स्थल पर भी देखा। मौके पर आज भी चोरी करने वाली जेसीबी खड़ी है। और एक मोटरसाइकिल भी मौके पर खड़ी है। जिससे अपराधी आए थे। विधायक ने मौके से ही डीसीपी संजीव त्यागी जी से फोन से बात करी और कहा कि अविलंब उक्त गाड़ियों को बरामद करें और कानूनी कार्रवाई में जांच करा कर जो भी अपराधी हो उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। डीसीपी संजीव त्यागी ने कहा कि मैं अभिलंब थानाध्यक्ष को मौके पर भेज रहा हूं और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी अभिलंब कराऊंगा।
उक्त स्थल में मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी नगर पार्षद दीपक सिंह अभिनव दिक्षित मनीष अग्रवाल विश्वनाथ राजा पंडित आदि लोग मौजूद रहे।
2021-07-05
