तहसीलों में लगातार भू माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही

जिलाधिकारी अपडेट 31 मार्च 2022 कानपुर नगर।
◆ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सभी तहसीलों में की जा रही है।

◆ तालाब , खलिहान आदि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे खाली कराए जा रहे है एवं जिन कब्जों पर निर्माण है उनके निर्माण को बुलडोजर से गिराया जा रहा है।

जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्रीमती नेहा शर्मा के निर्देश पर सभी तहसीलों में लगातार भू माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी नर्वल श्री अमित कुमार की टीम द्वारा आज सरसौल, सवायजपुर, पौहार, डोमनपुर इत्यादि गांव में तालाब/ खलिहान/ चारागाह इत्यादि की भूमि को सुरक्षित करते हुए उनके अतिक्रमण को तहसील की टीम द्वारा हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *