जिलाधिकारी अपडेट 31 मार्च 2022 कानपुर नगर।
◆ शादी अनुदान योजना के पात्र लाभार्थियोंकी की जांच जिला स्तरीय गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कराई गई। जिसमें अनिमितता पाई गई । 3 आवेदन शहरी क्षेत्र एवं एक आवेदन ग्रामीण क्षेत्र से अपात्र मिले ।
◆ इस प्रकार की अनियमितता पर जवाबदेही तय करते हुए कठोरतम कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शादी अनुदान योजना के अंतर्गत सदर तहसील क्षेत्र के 3 अपात्र लाभार्थी को तहसील की रिपोर्ट में पात्र बनाया गया जबकि तहसील नर्वल क्षेत्र के सरसौल ब्लॉक के एक अपात्र को पात्र बनाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उपरोक्त चारों का फॉर्म निरस्त कराते हुए तहसील सदर व तहसील नर्वल के उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जांच करने वाले संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और समस्त कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो यदि किसी अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा भविष्य में यदि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
