शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी अपडेट 31 मार्च 2022 कानपुर नगर

• सभी अधिकारी अपने नियत समय पर अनिवार्य रूप से अपने अपने कार्यालयों में पहुंचे
• शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें
• प्रत्येक शिकायतकर्ता को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराएं

आज दिनांक 31 मार्च 2022 को जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रातः 10:30 बजे जनपद के विभिन्न अधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति चेक कराई गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय,सप्तम,तृतीय एवं षष्ठम अनुपस्थित थे।

कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई , कुल 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए , जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उक्त के अतिरिक्त विकास भवन में भी 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए , जिनका स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मांगा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *