नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा विगत वर्षो से निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही हैं

कानपुर l नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा विगत वर्षो से निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी जा रही हैं, जिसके तहत नगर निगम सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण विरोधी अभियान, कैटल कैचिंग अभियान, राजस्व वसूली बढ़ाए जाने संबंधी अभियान व अन्य सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अथक प्रयास किए गए हैं l

आज दिनांक 31 मार्च 2022 को नगर निगम परिवर्तन दल को और मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पूर्व कल्याण सैनिक निगम के माध्यम से अतिरिक्त 30 पूर्व सैनिकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई व नगर निगम पोर्टिको में इन 30 सैनिको को ज्वाइन कराया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन एवं प्रभारी केयरटेकर उपस्थित रहे।
इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि इन 30 पूर्व सैनिकों की आपूर्ति का मूल उद्देश्य नगर निगम के संसाधनों को और अधिक मजबूत किया जाना है , यह प्रवर्तन दल में शामिल होकर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान में, होल्डिंग हटाओ अभियान में, स्वच्छंद विचरण कर रहे आवारा पशुओं को निरुद्ध करने की कार्रवाई एवं अन्य नगर निगम के राजस्व हेतु कुर्की अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराते हुए अपना योगदान देंगे।
नगर आयुक्त शिविर कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *