घाटमपुर में पुलिस पर पथराव के मामले में 25 पर रिपोर्ट दर्ज, 14 गिरफ्तार

कानपुर l घाटमपुर में साढ़ चौकी क्षेत्र के बिरहर में पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने पांच ज्ञात और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यहां बुधवार रात ईंट-भट्ठा के मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिससे बिरहर चौकी इंचार्ज का सिर फट गया था। पुलिस ने अब इस मामले में सेवल सीएलए एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिरहर पुलिस चौकी के सामने स्थित गोल्ड ईंट-भट्ठे में काम करने वाले छत्तीसगढ़ के बिलास पुर जिले के थकरी थाना के उसलापुर गांव निवासी मजदूर दिलीप ध्रुव का मोबाइल चोरी हो गया था। दिलीप ने बिरहर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। देर शाम को दिलीप ने भट्ठा में ही काम करने वाले कुछ मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाया तो झगड़ा शुरू हो गया था। जानकारी पर बिरहर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, दारोगा गौरव कुमार, अंकुश चौधरी, सिपाही नाहर ङ्क्षसह के साथ ईंट-भट्ठा पहुंचे तो मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।

एक पत्थर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के सर में लगने से उनका सिर फूट गया था। दारोगा गौरव व सिपाही नाहर सिंह को भी चोंटे आई थीं। सूचना पर साढ़ एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चौकी इंचार्ज का बिरहर में ही इलाज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना के गछार गांव निवासी जनेश्वर, पिन्टु, जयपाल और फतेहपुर जिले के जहाना बाद थाना क्षेत्र निवासी जलेश्वर और भट्टा मुनीम मो. ताहिर समेत 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, सेवेन सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने सभी नामजदों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

बोले जिम्मेदार:

मामले में रिपोर्ट दर्ज करके अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी l

– सुशील कुमार दुबे, सीओ घाटमपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *