◆ इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल परीक्षा के प्रश्न पत्र की सुरक्षा हेतु आज जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक की सुरक्षा हेतु उप जिलाधिकारी सदर ,उप जिलाधिकारी घाटमपुर ,उप जिलाधिकारी बिल्लौर, उप जिलाधिकारी नर्वल , एवं एसीएम प्रथम, एसीएम द्वितीय,एसीएम तृतीय,एसीएम पंचम,एसीएम -6 ,एसीएम -7 द्वारा डबल लॉक में रखे प्रश पत्र की सुरक्षा के सम्बंध में निरीक्षण किया गया ।सभी जगहों पर प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखे सुरक्षित पाए गए ।
◆ 24 घंटे परीक्षा केंद्र के डबल लॉक की कड़ी सुरक्षा हेतु पुलिस अधिकारियों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। डबल लॉक की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग 24 घंटे सेंटर कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही।
जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्रीमती नेहा शर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्री आनंद कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रुप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था एवं डबल लॉक में रखे इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल के रखे प्रश्न पत्र सुरक्षित मिले।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त सबसे पहले जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पर डबल लॉक में रखें प्रश्न पत्र सुरक्षित तरीके से डबल लॉक सुरक्षित रखे मिले।
तत्पश्चात उन्होंने एस0एन0 सेन बालिका इंटर कॉलेज ,ए0वी0 विद्यालय तथा एम0पी0 इंटर कॉलेज के डबल लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त प्रश्न पत्र डबल लॉक में सुरक्षित मिले ।

