जिलाधिकारी अपडेट 01अप्रैल 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 02 अप्रैल 2022 को जनपद कानपुर नगर के 224 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 46 सेन्टर बनाए गए है जिनमें 6000डोज लगाई जाएंगी । 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम द्वितीय हेतु 41 सेन्टर बनाए गए है जिनमें 6150 डोज लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 99 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 13100 डोज लगाई जायेगी । बूस्टर डोज हेतु 85 सेन्टर बनाए गए है। कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 124 सेंटरों पर 18100 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 100 सेंटरों में 13400 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी । कुल 224 सेंटरों मे 31500डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी ।
2022-04-01
