कानपुर: महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला, कानपुर के डॉक्टर्स ने रखी यह मांग
राजस्थान में महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा द्वारा सुसाइड करने के बाद कानपुर के डॉक्टर्स में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है,,,इंडियन मेडिकल एसोसीयशन कानपुर शाखा के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया,,,,
आपको बता दे कि दौसा में एक प्रसूता की डिलिवरी के दौरान मौत हो जाने पर मृतका के परिजनों की तहरीर पर डॉ अर्चना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था,,,,इससे व्यथित होकर डॉ अर्चना ने खुदकुशी कर ली थी,,,,
आईएमए कानपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि सांकेतिक धरने के माध्यम से मांग करी है कि डॉक्टरों पर इस तरह के मुकदमे लिखने बंद किये जाय,,,,।
