कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठूर रोड पर 2 दिन पूर्व चर्चित कारोबारी पियूष अग्रवाल के पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण कर दिया है इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पश्चिम बीबी जीपीटीएस मूर्ति ने बताया कि फिल्में देखकर अपराधियों में रोडरेज का आइडिया आया था ।जिसके बाद बदमाशो ने घटना को अंजाम देने के लिए रोड पर पत्थर रख दिए ।जैसे ही गाड़ी रुकी तो बदमाशो ने हमला बोल दिया ।हालांकि की किसी तरह से कारोबारी पुत्र वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस को मामले की सूचना दी । इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसमें अमित गौतम सुभाष गौतम हरिओम निषाद समेत एक अन्य साथी शामिल था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
2022-04-02
