किदवई नगर पुलिस द्वारा चोरी व लूटे गए मोबाइल के खरीदार पकड़े गए

कानपुर तेजतर्रार किदवई नगर चौकी इंचार्ज ललिता चौहान अपने अधीनस्थों के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रही थी। जिसमें मोटरसाइकिल से आते हुए दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे रुक नहीं रहे थे जिन को दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से दस लूटे गए मोबाइल बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ में कबूला जो चोरी व लूट के मोबाइल सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कासिम खान पुत्र मोहम्मद शमीम, अकबर खान पुत्र नजीर खान दोनों कच्ची बस्ती गोवर्धन पुरवा निवासी हैं। पूछताछ में बताया कि लूट और छी ने गए मोबाइल सस्ते दामों में खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते थे और अपना खर्चा चलाते थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में किदवई नगर चौकी इंचार्ज ललिता चौहान, उप निरीक्षक राम बिहारी पांडे थाना किदवई नगर, कांस्टेबल इमरान सिद्दीकी आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *