भारतीय दलित पैंथर संगठन के द्वारा कम्पनीबाग चौराहा नवाबगंज से विशाल अम्बेडकर चेतना रैली का आयोजन किया गया
भारतीय दलित पैंथर संगठन के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर कम्पनीबाग चौराहा चेतना रैली आयोजन किया गया यह रैली कम्पनीबाग चौराहे से प्रारम्भ होकर राजू पेट्रो पम्प स्वरूप, मधुराज नर्सिंग होम, बकरमण्डी चुन्नीगंज, परेड, बड़ाचौराहा होते हुए नानाराव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई।
भारतीय दलित पँथर के अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने बताया कि अम्बेडकर चेतना रैली करने का उद्देश्य यह है कि 14 अप्रैल को हम सबके मसीहा, मुक्तिदाता भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का जन्मोत्सव समारोह जो लगभग 40 वर्षों से लगातार मैकरावर्टगंज छोटी पार्क में होता चला आ रहा है इसको कैसे और भव्य बनाया जाये इसकी सफलता एवं जनचेतना जागृत करने के लिये इस रैली का आयोजन किया गया है। 14 अप्रैल को सामाजिक एवं बहुजन क्रान्ति के लिये सम्यक क्रान्ति का संकल्प लेने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या जी पूर्व कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
इस जन्मोत्सव समारोह में लगभग 10,000 लोग शामिल होंगे अम्बेडकर विचार गोष्ठी के उपरान्त एक विशाल अम्बेडकर शोभा यात्रा जिसमें लगभग 500 चारपहिया व दो पहिया वाहन शामिल होंगे। जो मैकरावर्टगंज से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नानाराव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगी।
