वेश्यावृत्ति के धंधे को बंद कराने के लिए पुलिस प्रशासन से नहीं मिली मदद तो इलाकाई लोगों ने हवन कर धंधे को बंद कराने के लिए भगवान से लगाई गुहार
कानपुर- गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी ए-ब्लॉक में स्थित प्राथमिक स्कूल के पास गली में तकरीबन 30 सालों से हो रहे वेश्यावृत्ति के धंधे से परेशान होकर इलाकाई लोगों ने धंधे को बंद कराने के लिए पुलिस प्रशासन से कई बार मदद मांगी और कई विरोध प्रदर्शन भी किए जिसके बावजूद धंधा आज भी बंद नहीं हुआ तो लोगों ने निराश होकर घर बेचकर पलायन कर जाने की बात कह कर अपने-अपने घरों में घर बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए और साथ ही कहा की इतनी सख्त सरकार होने के बावजूद अभी तक किसी ने किसी भी प्रकार से इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है इसलिए मजबूरन वस हम लोगों को अपने बच्चों को हो रहे इस घिनौने धंधे की छाप से बचाने के लिए अपना अपना घर बेचना पड़ रहा है।
पुलिस प्रशासन व उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने और लगभग 3 महीनों से लगातार विरोध प्रदर्शन करने व कई मुमकिन कोशिशे करने के बावजूद भी जब हो रहे इस घिनौने धंधे के मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया तो इलाकाई लोगों ने मायूस होकर आखिरकार गली में एकत्र होकर हवन, पूजा पाठ कर भगवान को याद किया और उनसे अपने क्षेत्र में हो रहे इस वेश्यावृत्ति जैसे घिनौने धंधे को बंद कराने की गुहार लगाई।
