कानपुर के हाइप्रोफाइल आँचल खरबंदा की मौत के मामले में अब आँचल ग्रोवर के पिता पवन ग्रोवर ने आरोपी पति सूर्यांश खरबंदा के रिस्तेदारो से आंचल के बेटे अयांश और खुद को जान का खतरा बताते हुए ,पुलिस कमिश्नर विजय सिंह को प्रार्थना पत्र दिया ।जिसके बाद तत्काल पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ढाई साल के अयांश की सुरक्षा के लिए तीन पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती की गई है। अयांश की सुरक्षा के लिहाज से पवन ग्रोवर के काकादेव आवास पर ये पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात करे गए है ।जो अयांश के साथ साये की तरह रहते है ।वही इस मामले में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि पहले भी परिवार ने सुरक्षा की मांग की थी जो पूरी की गई थी और बीच मे उसे हटाया गया था और फिर से सुरक्षा की मांग की गई जिस पर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर तैनात किया गया है ।।
2022-04-04
