गंगा बैराज स्थित बोट क्लब के जल्द शुरू होने की उम्मीद

गंगा बैराज स्थित बोट क्लब के जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. मंगलवार को यहां पर 21 नावें आ गईं. इसके बाद अब इंतजार बोट क्लब के खुलने को लेकर है. बोट क्लब में नावें आने के बाद कमिश्नर राजशेखर ने भी इस पर अपने हाथ आजमाए.बता दें कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में बोट क्लब तैयार किया गया था. इसके बाद से बोट क्लब के खुलने को लेकर काफी माथापच्ची चल रही थी. हालांकि, बोट क्लब को लेकर कमिश्नर डॉ. राज शेखर काफी संवेदनशील नजर आए. करीब 11 करोड़ की लागत से तैयार बोट क्लब में मंगलवार को जब 21 नावें आयीं, तो हर किसी के चेहरे खिले हुए नजर आए. इस दौरान कमिश्नर ने गंगा में बोटिंग भी की.यहां मौजूद सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि इन्हें भोपाल से मंगाया गया है. इसमें 20 पैडल और एक ड्रैगन बोट है. माना जा रहा है कि अगले माह गंगा बैराज पर बोट क्लब आम जनता के लिए खुल सकता है. गौरतलब हो कि बोट क्लब खुलने के बाद यहां पर वॉटर स्पोर्टर्स से जुड़ी एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा. इसको लेकर कमिश्नर यहां पर वॉटर स्पोर्टर्स एक्टिविटी की बात पहले ही कर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *