संदिग्ध परिस्थितियों में धन्नी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

सिकंदरा क्षेत्र के जमुआं गांव निवासी युवक का शव घर में धन्नी से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुबह बेटे का शव देख स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।

जमुआं गांव निवासी सिपाही लाल का बेटा 30 वर्षीय बेटा उमेश बाबू कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार देर रात वह नशे में घर लौटा था, जिसके बाद खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे के अंदर छत की धन्नी से रस्सी के सहारे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता देख स्वजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। दिवंगत के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा शराब का लती था, उसे शराब पीने से मना करने पर अक्सर ही पत्नी व बच्चों से झगड़ता था। इसी से वह तनाव में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। पत्नी प्रभा देवी बेटे गोलू व बेटी खुशबू को सीने से लगाकर बिलखती रही। वहीं पिता व भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष रामगोविद मिश्रा ने बताया कि स्वजन ने आत्महत्या की बात कही है, लेकिन सभी बिदुओं पर घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *