प्राचीन शिव मंदिर से गायब कर दी नंदी की मूर्ति

-कल्याणपुर पुलिस पर जांच में रूचि नहीं लेने के लग रहे आरोप
-अधिवक्ता की तहरीर पर पांच दिन बाद अज्ञात के खिलाफ केस
-मंदिर में कब्जा करने की नियत से दूसरे धर्म का युवक कर रहा तोडफोड

कानपुर।
सिटी के घनी आबादी क्षेत्रों में स्थित प्राचीन हिन्दू मंदिर धीरे धीरे नष्ट किए जा रहे हैं या फिर उनमें कब्जा किया जा रहा है। ताजा मामला रावतपुर क्षेत्र के रोशननगर का सामने आया है। यहां पर प्राचीन शिव मंदिर से अचानक नंदी की मूर्ति गायब कर दी गई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 मार्च की रात वह घर के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर दर्शन करने गए। उन्हे मंदिर के गर्भ गृह से नंदी जी की मूर्ति गायब मिली। इसपर स्थानीय लोगों को बुलाकर दिखाया। इसकी सूचना कल्यानपुर पुलिस को दी। इसके बाद लिखित तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई रूचि नहीं दिखाई। खानापूर्ति के लिए पांच दिन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर के आसपास मुस्लिम समाज की आबादी है। इलाके का असगर अली नाम का व्यक्ति मंदिर में कब्जे करने का प्रयास कई बार कर चुका है। इसके पहले तोडफोड के साथ हरे पेड तक काट डाले थे, कुछ दिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन वह धीरे धीरे मंदिर की मूर्तियां नष्ट कर रहा है। इससे नागरिकों में आक्रोश फैलता जा रहा है। वहीं, एसएचओ अशोक दुबे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के करके दोषी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *