भू-माफिया और गैंगस्टर बीरबल गुजराती पर बड़ी कार्रवाई

भू-माफिया और गैंगस्टर बीरबल गुजराती पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
Tue, 05 Apr 2022
उन्नाव जिले के भू-माफिया और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बीरबल गुजराती पर प्रशासन ने शिंकजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके तहत 4 करोड़ 27 लाख की संपत्ति चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक भू माफिया बीरबल गुजराती ग्राम समाज की भूमि व सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग करके बेचता है। डीएम उन्नाव रविंद्र कुमार ने आरोपों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम से जांच कराकर कब्ज़ा की गई जमीनों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। कुछ देर से कार्रवाई होगी, पुलिस और राजस्व टीमें निकलने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *