कानपुर l आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी /सांसद संजय सिंह के निर्देश पर कानपुर नगर के अध्यक्ष कंवर दीप सिंह चिंटू फौजी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सयोजको वार्ड के अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि आप अपने सभी वार्डों में घर घर जाकर बुजुर्ग महिला पुरूषों को दिल्ली सरकार व पंजाब सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को आम आदमी तक पहुंचाकर , जनमानस की जनसमस्याओं को एकत्रित कर उसका निराकरण कराये यदि किसी भी शिकायतों का निराकरण अधिकारी न करें तो उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को अवगत महानगर के अध्यक्ष के माध्यम से पहुंचाए, जिला अध्यक्ष कवर दीप सिंह चिंटू फौजी ने कहा कि आप कानपुर नगर
के सभी 110वाडो में झाड़ू चुनाव चिन्ह पर लड़ाएंगे जिन कार्यकत्ताओं को पार्षद का चुनाव लडनाहै वह अपने आवेदन पत्र शीघ्र भरकर जिला सचिव मनिनदर सिंह के पास जाकर जमा कर दें, चुनाव लडने वाले प्रत्याशि अपने वार्डों में घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर जनसमस्याओं को एकत्रित कर उसका निराकरण कराये, होडिंग,बैनर , पोस्टर लगाकर अपना प्रचार प्रसार करें। सभी विधानसभा क्षेत्रों,वाडो के अध्यक्ष अपने क्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के अराजक तत्वों के द्वारा प्रदर्शन कर जान लेवा हमले करने के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन अपर सिटी मजिस्ट्रेट व सहायक पुलिस आयुक्त के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराये, बैठक में जिला अध्यक्ष कवर दीप सिंह चिंटू फौजी, संदीप शुक्ल, कशिश सिंह चावला, रमेश सिहवानी, मनिंदर सिंह हरमिंदर सिंह मोहित मल्होत्रा रवि प्रताप सिंह आशीष जैन राशिद जमाल, निशा निगम जयंती यादव सिमरजीत कौर श्रदा चौधरी राकेश सिंह टोनी सिंह नरेंद्र झा गगन दीप कौर, मोहित मल्होत्रा,मो आज़म, मुशीर अहमद सिद्दीकी, करीम अहमद सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
2022-04-06
