सपा से जुड़कर ही व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर, समाजवादी पार्टी ही व्यापारी समाज की सच्ची हितैषी है।समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़कर ही व्यापारी व वैश्य समाज का सम्मान सुरक्षित है।ये बात आज कानपुर से चलकर आए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने शाहजहांपुर दौरे के वक़्त व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता द्वारा शाहजहांपुर जिले व महानगर में आयोजित व्यापारी चौपालों में कही।

शाहजहांपुर के जिला कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक लेते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापार और व्यापारी हित के लिए अबतक जितने भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं वे केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही हुए हैं।जैसे चुंगी प्रथा समाप्त करना, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम समाप्त करना, इंस्पेक्टर राज समाप्त करना, व्यापारियों के आम सहमति के बिना उत्तर प्रदेश में वैट और सैट लागू न करना, साइकिल पर लाइसेंस समाप्त करना, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना लागू करना आदि। इसलिए देश एवं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी व्यापारियों के लिए समाजवादी पार्टी ही सच्ची हितैषी है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की विगत 28 जून, 2021 को भामाशाह जयंती पर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने घोषणा करी की सपा सरकार आने पर व्यापारी व वैश्य समाज का खोया हुआ सम्मान वापस आएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारी आयोग का गठन, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ ₹5 लाख से ₹20 लाख तक बढ़ा दिया जायेगा और व्यापार और व्यापारी हित तमाम कार्य भी किए जायेंगे।अभिमन्यु ने कहा की देश और प्रदेश में व्यापारियों, वैश्यों और बनियों की पार्टी के नाम से प्रचलित भाजपा की सरकार है, उसके बाद भी सबसे ज्यादा यदि परेशान, मजबूर, लाचार, बेबस, पीड़ित है तो वह केवल व्यापारी समाज है।नोट बंदी, अनियोजित जीएसटी एवं लॉक डाउन से तो व्यापार और व्यापारियों की हाल तो पहले से भी बदतर हो गई है, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई राहत पैकेज की घोषणा न करके उल्टे लेट पेनाल्टी, चक्रवृद्धि बैंक ब्याज और बिना बिजली मीटर के चले फर्जी रीडिंग पर बिल लिया जा रहा है।
व्यापारियों को किसी का बंधुआ न होकर अपनी ताक़त पहचाने हुए राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर सही और गलत राजनीतिक पार्टी की पहचान करना चाहिए और समय समय पर व्यापारी हित के आधार पर अपना मत का फैसला लेना चाहिए।इससे पहले जिला कार्यालय में अभिमन्यु गुप्ता का जोरदार स्वागत हुआ।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान,समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि),विनय अग्रवाल,समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित ,डॉ नवनीत यादव, आकाश वर्मा, राघवेंद्र कुशवाहा मुन्ना भैया, आरिफ अंसारी, मनोज अग्रवाल जी ,गोविंद गुप्ता जी, सचिन अग्रवाल जी ,लवी गुप्ता जी, राशिद अंसारी, आरिफ अंसारी ,ओम गुप्ता, तनवीर भाई, आरिफ अंसारी, हफ़ीज़ अंसारी, राशिद खान, आफाक मंसूरी धर्मेंद्र शाक्य , मोहित गुप्ता राजू शर्मा ,आदि मौजूद रहे…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *