बुधवार को शहर के तीन सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

बुधवार को शहर के तीन सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति मरम्मत कार्य करने के लिए ठप रहेगी। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बता दे बुधवार को देहली सुजानपुर का फीडर सिंगल से डबल सिर्किट करने के लिए शट डाउन रहेगा। जिसकी वजह से श्याम नगर, सुजातगंज व आसपास के इलाके में बिजली कटौती रहेगी। चमनगंज फीडर भी इसी कार्य के लिए सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक शट डाउन पर रहेगा। ग्वालटोली और आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने को आदर्श बिल्डिंग फीडर सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक शट डाउन पर रहेगा। लोहारन भट्ठा बस्ती, नहर पट्‌टी शास्त्री नगर और आसपास के इलाकों में लाइट नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *