एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी की हरकताओ ने एक लड़की को परेशान कर रखा है। बता दे, लड़की के न करने पर वो सिरफिरे आशिक ने उस लड़की को सीधी धमकी दे डाली उसने युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और शादी नहीं करने पर गोली मारने तक की धमकी दी है, जिस वजा से लड़के के घर वाले भी परेशान है।
उधर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने रिश्तेदार की बेटी से शादी करने का दबाव बनाया। युवती से इन्कार करने पर उसने धोखे से आपत्तिजनक फोटो खींच ली और परिवार व रिश्तेदारों को वायरल कर शादी न करने पर गोली मारकर खुद भी मर जाने की धमकी दी।
पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उनके मौसा के भाई का बेटा अक्सर घर आता था। इस दौरान उससे बातचीत होती थी, लेकिन वह सनकी था। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर अजीब हरकतें करता था। इस दौरान उसने धोखे से उसकी आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच ली थी।
उसने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसे जब मना किया तो फोटो दिखा ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा, शादी नहीं करोगी तो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। इन्कार करने पर उसने फोटो परिवार और रिश्तेदारों को भेज दी। जब नाराजगी जताई तो उसने कहा कि अगर शादी नहीं करोगी तो गोली मार देगा और खुद भी मर जाएगा। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
