कानपुर दिनांक 6 अप्रैल 2022 अखिल भारतीय ग्रामोद्योग महासंघ के चेयरमैन श्री लक्ष्मी दास जी ने पुनः कानपुर के श्री सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश ग्रामोद्योग महासंघ का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया श्री गुप्ता गांधी विचारधारा के हैं और वे छठी बार प्रांतीय अध्यक्ष बने हैं श्री गुप्ता पूर्व में अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग महासंघ के महामंत्री रह चुके हैं! मौजूदा उत्तर प्रदेश गौशाला संघ के प्रांतीय सचिव व पूर्व जिला सहकारी फ़ेडरेशन लि. कानपुर देहात के चेयरमैन , राष्ट्रीय स्तर की कई सहकारी संस्थाओं के निदेशक व सदस्य खादी ग्रामोद्योग के विकास हेतु कई बार कई देशों की यात्रा भी कर चुके हैं , गांधीवादी विचारधारा के अग्रणी नेताओं में है वह निरंतर जनता की सरोकार योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं नगर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों में उनका योगदान है ,पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे.अब्दुल कलाम व कई संस्थाओं तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा सम्मानित किया गया है, सहकारिता रत्न से भी सुशोभित किया गया है। आदर्श केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड के चेयरमैन है
भवदीय
राम प्रसाद चतुर्वेदी प्रशासनिक अधिकारी
2022-04-06
