जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पीएलवीगण का प्री-लिटिगेशन प्रशिक्षण संपन्न

आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 को माननीय समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन व प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा सभागार कक्ष एडीआर केंद्र, सिविल कोर्ट कानपुर में पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्री लिटिगेशन (पारिवारिक विवाद) मामलों के त्वरित समाधान के लिए विस्तार से माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों का समय बाद संपादन करने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यता पति- पत्नी, पारिवारिक विवादों हेतु ग्राम पंचायत, तहसील,ब्लॉक स्तर एवं नगर में भी पत्र पर ठिकाने लगाने संबंधी व्यवस्था की गई जिसमें उक्त विवाद संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र पीड़ित पक्षों को डालना होगा जिन्हें पीएलवी संकलित कर माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया जिस पर पारिवारिक विवाद प्री लिटिगेशन संपन्न होगा। कार्यक्रम का संचालन/प्रशिक्षण वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ श्री शिवेंद्र कुमार पांडे द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री प्रथम कान्त, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती योगिता कुमार, जज मध्यस्थ, एडवोकेट मध्यस्थ श्री लक्ष्मीकांत अवस्थी, अरविंद तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का अच्छा संपादन हेतु सचिव महोदया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लंबे कोविड-19 काल के बाद यह पहला सफल आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *