अंग्रेजी के पेपर का इतना डर कि छात्रा ने उसे हल करने के बजाय चुन ली मौत

अंग्रेजी के पेपर का इतना डर कि छात्रा ने उसे हल करने के बजाय चुन ली मौत, घर में पंखे पर लटका मिला शव
Wed, 06 Apr 2022
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के हिंदूपुर नई बस्ती निवासी राम मोहन विश्वकर्मा की इकलौती 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लक्ष्मी दसवीं की छात्रा थी। उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। बुधवार को उसका अंग्रेजी का पेपर होना था। परिवार को कहना है कि उसने अंग्रेजी के पेपर के डर से शयह कदम उठाया है।

राम मोहन फैब्रीकेटर हैं। उनकी पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। परिवार में दो बेटे आशीष, मनीष और बेटी लक्ष्मी थी। आशीष ने बताया कि लक्ष्मी की अंग्रेजी कमजोर थी। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में पढऩे चली गई थी। बुधवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटक रहा था। बहन को फंदे से लटक देखकर उसने शोर मचाया। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव नीचे उतारा। स्वजन का कहना है कि पेपर खराब होने के डर से लक्ष्मी ने आत्महत्या का कदम उठाया है। बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सब्जी दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर में नजीराबाद के नेहरु नगर निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सब्जी का ठेला लगाते थे। विनोद के परिवार में पत्नी सोनी, बेटा शिवम और तीन बेटियां हैं। शिवम के मुताबिक पिता शराब के लती थे। सोमवार को नशे में घर आने पर मां से विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर जानकारी हुई तो आनन-फानन में उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) ले गए। जहां बुधवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *